निर्मल फाउंडेशन ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

मऊ। निर्मल फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को हिंदी भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं भविष्य की चुनौतियों पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन मोहम्मद तैय्यब पालकी, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंडेसर आजमगढ़ डॉ लालजी सिंह यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन गर्ग, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक बृजराज सिंह सिसोदिया, हाकी प्रशिक्षक ओमेंद्र सिंह, गूंज एक गुहार सेवा समिति की पूजा राय, इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले स्तर पर शिक्षा, सुरक्षा, खेल सामाजिक कार्य, कला आदि क्षेत्रों से विशिष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं व उनके अभिभावकों को एक मंच पर सम्मानित करने का प्रयास किया गया ।

इनमें से अंजना के पीटर, खुशबू, एस बी दुबे, डॉ सरिता, डॉ सीमा, मनोज कुमार, गीता पांडेय, बंडू महाराज, रवि खुसवानी, श्रीराम जायसवाल, रोटी बैंक, विश्वजीत, मो तौसीफ, अरबाज, मुमताज, अमन वेद, शुभम सिंह, मानव सेवा संस्था इत्यादि को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह मऊ जनपद में अपनी तरह का एक नया कार्यक्रम था। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र प्रताप जिनका नित्य एक पौधा लगाकर या किसी को देकर पर्यावरण के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का लगातार 399 वां दिन था ने बहुत ही अच्छी तरीके से किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से हर माह के अंतिम रविवार को एनवायरमेंट डे के रूप में मनाने की अपील की निर्मल फाउंडेशन के संस्थापक संतोष यादव ने कहा कि हम अपनी दैनिक आदतों में थोड़ा सा बदलाव कर जैसे कि पालीथिन का त्याग कर घर से बाजार अपने साथ कपड़े का झोला लेकर जाए जैसी आदतों से पर्यावरण संरक्षण एवं बेहतर कल के निर्माण में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में रिचा निषेध जो सोनी धापा इंटर एवं संतोष पांडेय मैम प्रधानाचार्य आरबी मेमोरियल स्कूल एवं मुमताज सर जो ललित कला एकेडमी के संस्थापक हैं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में मंचासीन अतिथीयों सहित डॉ विशाल जायसवाल, डॉ इश्तियाक अहमद, डॉ रामगोपाल, बृजेन्द्र, बृजेश, डॉ रागिनी व सैकड़ों जन समुदाय ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी। आयोजक मंडल में अभिषेक सिंह, दिनेश यादव, पंकज यादव, मनोज कुमार, सतीश, धर्मेंद्र, वीर बहादुर, संदीप, पवन गुप्ता , अंबुज दुबे आदि रहे।





