सपा नैनीताल के चुनाव प्रभारी बने सतेन्द्र राय

उतराखण्ड। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए उतराखण्ड के जनपदों में जो चुनाव प्रभारी नामित किए थे उसमें कुछ फेरबदल करते हुए चुनाव तथा प्रदेश की सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए निम्न संशोधन करते हुए नई सूची जारी की है। उन्होंने प्रमोद बिष्ट को चुनाव प्रभारी पौड़ी का बनाया है तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष व मऊ जनपद के निवासी सत्येन्द्र कुमार राय को नैनीताल का चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही प्रदेश महासचिव संजय सिंह को चंपावत/ बागेश्वर का प्रभारी बनाया है तथा उधम सिंह नगर की घोषणा के लिए अभी किसी नाम की घोषणा नहीं की है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने सभी प्रभारियों से अनुरोध किया है कि वे समाजवादी पार्टी के नीतियों एवं कार्यों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अपने अपने दायित्व को संभाल कर पार्टी हित में लग जाएं।
