7 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार

(पवन कुमार पाण्डेय )
मऊ/ मधुबन।थाना क्षेत्र के एक गांव 07 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ गांव का ही एक युवक फूल तोड़ने के दौरान बहला फुसला कर सिवान में ले जाकर दुष्कर्म करने का समाचार प्रकाश में आया है। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की कोशिश करना चाहा कि बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन जब ग्रामीण उस ओर दौड़े तो युवक मौके से फरार हो गया। खुन से लथपथ बच्ची को ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
मधुबन थाना क्षेत्र मधुबन दरगाह रोड पर स्थित एक गांव में 07 वर्ष की मासूम बच्ची वृहस्पतिवार की शाम लगभग 05 बजे, नवरात्रि पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। उसी दौरान एक युवक उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर सिवान में झाड़ियों के पीछे ले जा कर दुष्कर्म करनें लगा।मासूम के चिखने की आवाज जब आस पास ग्रामीणों के कान में पड़ी तो वे उस ओर चल दिए जिधर से आवाज आ रही थी। ग्रामीणों को पास आते देख आरोपी युवक मौके फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम को परिजनों संग ग्रामीणों ने उपचार हेतु स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इस मामलें में पुलिस पास्को एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर, आरोपी की तलाश में जुट गई है। मधुबन थाना के प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय का कहना है कि मासूम बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है, परिजन ने तहरीर दिया है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

