कृष्णा को NCR अब तक न्यूज़ ने सम्मानित किया

मऊ। नगर के कृष्णा मद्धेशिया को एनसीआर अब तक न्यूज़ द्वारा सम्मानित होने से वैश्य समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के संस्कृत पाठशाला स्थित सामाजिक सेवाओं के प्रतीक शत्रुघ्न मद्धेशिया के सुपुत्र कृष्णा मद्धेशिया को एनसीआर अब तक न्यूज़ द्वारा नेशनल आईकॉन अवॉर्ड 2021 से उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा नगर मऊ के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि श्री मद्धेशिया मानव सेवा संस्थान के अंतर्गत गरीबो और असहायों की सेवा निस्वार्थ भाव और निशुल्क रूप से जिले के संगठन मंत्री के रूप में रहते हुए किया है । जिससे प्रभावित होकर उक्त संस्था एनसीआर अब तक न्यूज़ ने विगत दिनों बिहार के नरकटियागंज चंपारण में आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रश्मि वर्मा समेत दर्जनों शासन व प्रशासन की अतिथियों की मौजूदगी में उक्त समारोह संपन्न किया गया। इस सम्मान के रूप में श्री मद्धेशिया को प्रतीक चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

