अपना जिला

इस बार का यूपी चुनाव धर्म और अधर्म के बीच होगा : अजय सिंह

मऊ। इस बार का यूपी चुनाव धर्म और अधर्म के बीच होगा और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री योगी की सेना के रूप में विधर्मियों का सर्वनाश करेंगे। यह बात हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह ने हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक में रविवार को कही।

अजय सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने जिस तरह से हिन्दू धर्म के अस्तित्व को समाप्त करने की कोशिश की थी, आज संगठित हिन्दू समाज इन हिन्दू विरोधियों का अस्तित्व समाप्त करने के लिए 2022 का प्रतीक्षा कर रहा है।

जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का प्रत्येक कार्यकर्ता योगी जी का सिपाही है और हिंदुत्व के लिए समर्पित है, जहां भी हिन्दू धर्म पर चोट पहुंचेगी हिन्दू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता उसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

विनीत तिवारी ने कहा हमें अर्जुन की तरह निरन्तर अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केन्द्रित करना चाहिए तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।

उक्त अवसर पर डॉ मिथलेश चौरसिया, अजय राय, प्रवीण दीक्षित, देवेन्द्र राजभर, राजीव मौर्य, जितेन्द्र गुप्ता, प्रमोद चौधरी, शशिकान्त कुशवाहा, पंकज त्रिपाठी, रिंकू गोस्वामी, अर्जुन राणा, संजय विश्वकर्मा, अन्नू गोस्वामी, रिशु, संजय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *