अपना जिला

बिजली चेकिंग में 16 घरों में छापेमारी, 6 विद्युत उपभोक्ताओं को चेतावनी

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। तहसील में शासन के निर्देश पर विद्युत प्रवर्तन दल की टीम द्वारा गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा, शंकर तिराहा, कैलेंडर, इदारतगंज आदि मोहल्लों में बिना कनेक्शन के विद्युत का उपभोग करने, समय से बिलों का भुगतान न करने, अवैध विद्युत संचालित कर विभिन्न उपकरण को चलाने को लेकर उपनिरीक्षक प्रवर्तन दल शैलेंद्र कुमार यादव, अवर अभियंता कांस्टेबल संतोष सैनी, मुकेश यादव, राजेश कुमार आदि टीम के लोगों ने कुल 16 घरों में छापामारी किया। इस दौरान लगभग 6 विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बिलों का भुगतान न करने पर उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिन के अंदर भुगतान कराने का निर्देश दिया। साथ ही साथ दो लोगों द्वारा बिना कनेक्शन के विद्युत का उपभोग करते हुए पाए जाने पर प्रवर्तन दल की टीम ने इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की संस्तुति किया है। इस बाबत पूछे जाने पर विद्युत प्रवर्तन दल के उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के समस्त उपभोक्ता बिना कनेक्शन के विद्युत का उपभोग कदापि ना करें, समय से बिलों का भुगतान करें,वरना जांच के दौरान विद्युत का उपभोग करते हुए बिना कनेक्शन के पाए जाते हैं तो इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए भारी जुर्माना भी जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *