अपना जिला

आजादी का अमृत महोत्सव 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक के वृहद अभियान में प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में परिचर्चा

मऊ। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ शंकर लाल के मार्गदर्शन में दिनांक 30.09.2021 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित अभियान आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ में उपस्थित पैनल अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव, दिनांक 02.10.2021 से दिनांक 14.11.2021 तक के वृहद अभियान में सहयोग सम्बन्धी रणनीति पर व्यापक प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में परिचर्चा की गयी तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन करें, तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान कर आमजन को जागरुक किये जाने के सम्बन्ध में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *