अपना जिला

व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं तथा उनके सुरक्षा संबंधी विषयों की समीक्षा तथा निस्तारण बैठक में सीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

मऊ। व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं तथा उनके सुरक्षा संबंधी विषयों की समीक्षा तथा निस्तारण हेतु जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत, औद्योगिक इकाईयों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, विभागीय योजनाओं की समीक्षा, एक जनपद एक उत्पाद योजना, एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डप योजना, हस्तशिल्प विपणन योजना, मुख्यमंत्री विशिष्ट हस्तशिल्प पेंशन योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग पनियरा से बढुआगोदाम पर लाईन सिफ्टिंग के सम्बन्ध में, औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा के नाला एवं पानी की निकासी के सम्बन्ध में, भूखण्ड संख्या ई-49 औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर, मऊ के पट्टा निस्पादन में देरी के संबंध में चर्चा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा द्वारा अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को निर्देश दिया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध करायें। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले सड़क को मरम्मत जल्द से जल्द करालें। व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य व्यापार मण्डल के नेता उमाशंकर ओमर द्वारा वनदेवी घाम के संबंध में बताया कि वनदेवी धाम पर विशाल मेला का आयोजन होता है जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोग आते हैं और धाम को जाने वाला मार्ग जर्जर की स्थिति में है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को दिया गया।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, सगीर अहमद उपायुक्त उद्योग, एस0सी0पाण्डेय उप प्रबन्धक, सुबोध कुमार अधिशासी अभियन्ता, धीरज सिंह श्रम विभाग, आनन्द बरनवाल अध्यक्ष व्यापार मण्डल, डा. राम गोपाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, जवाहर फाउण्डेश चेयर टेबुल ट्रस्ट कोपागंज, रामानुज मिश्रा, संजय सिंह, कमलेश कुमार गुप्ता, ए0के0सिंह, राकेश यादव सहित उद्यमि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *