उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उ.प्र. के अध्यक्ष बने डा. घनश्याम, महामंत्री बने मनोज राय, अभय सिंह व डा. शैफाली

( आनन्द कुमार )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित सभी जिला पंचायतों के अध्यक्षों का कार्यशाला पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा मंगलवार को लखनऊ के योजना भवन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पंचायती राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में  पंचायती राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज्य अरविन्द राय उपस्थित रहे।

( संरक्षक ) जिला पंचायत श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा
( अध्यक्ष ) पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन डॉ घनश्याम अनुरागी

कार्यशाला के समापन के बाद पूर्व सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से आए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्षों ने अपने अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। जिसमें संरक्षक के रूप में जिला पंचायत श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा को संरक्षक तथा पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन डॉ घनश्याम अनुरागी को अध्यक्ष चुना। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट अशोक जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती संजय चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लखीमपुर नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव शकुन सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष फर्रुखाबाद मोनिका यादव को चुना गया।

( महामंत्री ) मनोज राय जिला पंचायत अध्यक्ष, मऊ

महामंत्री पद का दायित्व मऊ जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, फतेहपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह व मुरादाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैफाली को दी गई। कोषाध्यक्ष के पद पर जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी पवन कुमार गौतम को चुना गया। मंत्री पद पर बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, शाहजहांपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव व मिर्जापुर की जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया को जिम्मेदारी दी गई।


अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने कहा कि प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला पंचायत अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वे उस पर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता के सम्मान का ख्याल रखेगी

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ संगठन के महामंत्री मनोज राय ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्दी अगली बैठक बुलाकर क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए शेष पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा श्री राय ने कहा कि हम सभी सम्मानित पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत करते हैं। इसके पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश कि बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षों के द्वारा उठाई गई समस्याओं को मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया, जिसपर सभी जिला पंचायत अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, व पंचायत राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।


उधर भारतीय जनता पार्टी के नेता व मऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को अध्यक्ष जिला पंचायत संगठन उत्तर प्रदेश का महामंत्री चुने जाने पर मऊ जनपद के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं मनोज राय के प्रशंसकों, शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। लोगों को इसकी सूचना मिलते ही वे मनोज राय को फोन करके बधाई दिए तथा कहा कि मऊ का नाम मनोज राय ऐसे ही रोशन करते हैं रहे यही शुभकामनाएं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *