अपना जिला

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को फंसाने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार : इंतेख़ाब आलम

मऊ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस के विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा (मोना) एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रतापगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अचानक कार्यक्रम चलने के दौरान हमला किया। प्रमोद तिवारी को धक्का देने के साथ-साथ श्रीमती आराधना मिश्रा के साथ भी दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इसके बावजूद प्रमोद तिवारी एवं आराधना मिश्रा के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया जिसको लेकर जनपद मऊ में कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। जिसमें यह मांग किया गया कि नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुकदमे हटाए जाएं और न्यायिक जांच करके दूध का दूध और पानी का पानी की तरह किया जाए। पत्रक देने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को फ़साने का काम कर रही है परंतु कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है जितने आप मुकदमा लादने की कोशिश करेंगे कार्यकर्ताओं उतना ही जोश से सरकार का विरोध करेगी और जनता को राहत देने का काम करेगी। कार्यकर्ताओ को किसी भी सूरत में निराश होने की आवश्यकता नहीं है अब हमें देखना है कि उत्तर प्रदेश सरकार के जेल में कितना जगह है कार्यकर्ता उसको भरने के लिए कटिबद्ध है ।
पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार अपनी गलतियों को छिपाने के लिए जातिगत मंत्रिमंडल का विस्तार करती है और दूसरी तरफ एक जाति के को निशाना करके उसके ऊपर संगीत धाराओं के मुकदमा लगाती है कांग्रेस किसी धर्म जात की पार्टी नहीं है और इस सरकार के दमनकारी नीतियों का विरोध करती रहेगी। शहर अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि जब सरकार की अंतिम घड़ी रहती है तो विभिन्न प्रकार का नाजायज काम करना शुरू करती है। वही आज भारतीय जनता पार्टी की है। अब इसका अत्याचार बढ़ता जा रहा है अब सरकार का अंतिम समय चल रहा है।
ज्ञापन देने मे प्रमुख रूप से राष्ट्रकुंवर सिंह, संजय यादव, राजमंगल यादव, अकरम प्रेमियर, रमन पांडेय, सर्वेश कुमार, स्वामीनाथ राय, रामचन्द्र राय, रामकरण यादव, छोटे लाल, वीरेंद्र कुशवाहा, आफताब खान, सोहेल नोमानी, शशिकांत राय, आफताब सिद्दीकी, नेयाज शाह, त्रिभुवन भारती, शाहिद फारूकी, प्रेमचंद्र चौहान, महेंद्र सोनकर, सिकन्दर प्रसाद निराला, हृदय नारायण राय, सुरेंद्र राजभर, बलजीत चौहान, संजय सिंह, हरिन्दर यादव इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *