जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

मुहम्मदाबाद गोहना /मऊ। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी 40 वर्षीय सलाउद्दीन पुत्र कमरुज्जमा सोमवार को प्रात अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही लोग इन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराएं, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने इसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। जहां सोमवार संध्या उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

