अपना जिला

समाजवादी पार्टी सदैव छात्रों नवजवानों के हितों के लिए लड़ने का काम करती है : ललित सिंह बिट्टू

मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के निर्देशानुसार समाजवादी छात्र नवजवान जागरूकता अभियान के प्रथम दिन डी. सी. एस. के. पी. जी. कॉलेज मऊ के कैम्पस के पास छात्र को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई व फार्म भरवा कर छात्रों नवजवानों से सुझाव प्राप्त किया।कार्यक्रम के प्रभारी ललित सिंह बिट्टू प्रदेश सचिव छात्र सभा उ.प्र.के उपस्थित रहे।
ललित सिंह बिट्टू ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव छात्रों नवजवानों के हितों के लिए लड़ने का काम करती है और नवजवान दृढ़ संकल्पित होकर 2022 में पुनः अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।छात्र सभा जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि समाजवादी सरकार बनते ही पहली कैबनेट में नवजवानों को 10 लाख रोजगार देने का काम सरकार करेंगी और छात्र संघ की नर्सरी को वर्तमान सरकार ने कूच लने का काम कर रही है।कर्ण प्रताप सिंह कुन्नू ने कहा कि छात्र नवजवानों ने ठाना है 2022 में अखिलेश सरकार बनाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खुशहाल सिंह प्रदेश सचिव छात्र सभा, धीरज राजभर जिलाध्यक्ष लो.वा.इकाई अध्यक्ष मो.आसिफ, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह,जिला उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, जिला महासचिव/उपाध्यक्ष छात्र संघ अखिलेश भारती, जिला कोषाध्यक्ष आरिज़ खान,
जिला सचिव/पुस्तकालय मंत्री डी.सी.एस.के फैयाज अहमद, जिला सचिव आजम अंसारी, ब्लाक अध्यक्ष परदहा नवनीत सिंह अर्पित, नगर अध्यक्ष अबु नासिर, मो.कलीम, नगर अध्यक्ष रवि वर्मा, अभिषेक कुमार,जिला सचिव आकाश पाण्डेय, जिला सचिव सूर्यमणि भारती, जिला सचिव अभय यादव, कार्तिक श्रीवास्तव, अभिषेक यादव गोलू अफरोज अंसारी आदि समाजवादी छात्र नेता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *