अपना जिला

गरीब कल्याण मेले में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने बच्चों का किया अन्नप्राशन

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर फतहपुर मंडाव विकास खंड मुख्यालय पर शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया । इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था । और आवास के लाभार्थियों को प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह द्वारा चाभी का वितरण किया गया । 

कार्यक्रम में विकास खंड द्वारा जाबकार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के बावत जानकारी देने के साथ ही उनका जाबकार्ड बनाया गया। तथा आंगनबाड़ी विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ ही बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार को संपन्न कराया गया। इस दौरान भाजपा के आलोक मल्ल, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह , राकेश पांडेय,  जितेंद्र सिंह, उल्लास सिंह,संजय सिंह,अमित मिश्रा आदि रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *