विश्व स्तरीय सुविधाओ में मऊ स्टेशन को LMS सर्टिफिकेशन, इंग्लैंड द्वारा ISO सर्टिफाइड का प्रमाण-पत्र

मऊ। पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली में विश्व स्तरीय सुविधाओ से युक्त पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के 10 स्टेशनों को एल. एम. एस. सर्टिफिकेशन लिमिटेड, इंग्लैंड द्वारा “Environmental Management System” पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 14001:2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। वाराणसी मंडल के कुल हुए 11 स्टेशन ISO सर्टिफाईड में मऊ जंक्शन का नाम भी शामिल है। बताते चले कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय ने अपने कार्यकाल में मऊ स्टेशन के निर्माण व विकास कार्य की एक अलग रूपरेखा देखी थी। उनके निधन के बाद भी रेल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निरन्तर मऊ जंक्शन के बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, बलिया, बेल्थरा रोड, आजमगढ़, देवरिया सदर, भटनी, सीवान एवं छपरा स्टेशनों के स्टेशन परिसर में प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, जलपान क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण प्रदान करने और यात्री बोर्डिंग ट्रेनों के लिए पीने योग्य स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रदान करने, ठोस कचरे के समुचित निस्तारण करने और उर्जा संरक्षण हेतु एल ई डी लाइटों का प्रयोग करने के लिए ISO 14001:2015 सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है।


