अपना जिला

वैश्य समाज राजनीतिक रूप से अति पिछड़ा है, राजनीति में सहभागिता दिवास्वप्न के समान : जगन्नाथ गुप्ता

मऊ। अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के तत्वावधान में ब्रह्मस्थान सहादतपुरा स्थित एक पैलेस में विशाल समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल कुमार मद्धेशिया तथा संचालन अखिल भारतीय मद्धेशिया सभा युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार मद्धेशिया व मऊ नगर के अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल बजबज के प्रसिद्ध उद्योगपति वैश्य सभा के राष्ट्रीय संरक्षक जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज राजनीतिक रूप से अति पिछड़ा है। वैश्य समाज के लिए राजनीति में सहभागिता दिवा स्वप्न के समान है। वैश्य बंधुओं की आर्थिक सामाजिक व शैक्षिक तथा सामाजिक उन्नति के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए सजगता लाना होगा ।इस के क्रम में पिछले 17 दिनों से लगातार संत गणिनाथ जी महाराज की धाम बिहार के पलवैया धाम से चेतना रथ निकाला गया था जो बिहार और उत्तर प्रदेश की विभिन्न जनपदों 25 दिनों की यात्रा करते हुए मऊ नगर में प्रविष्ट हुआ। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति के महामंत्री प्रफुल्ल कुमार एडवोकेट ने कहा कि सामाजिक जागृति से ही वैश्य समाज का विकास संभव है इसलिए हम सबको यह सजग होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति या जो भी पार्टी वैश्य समाज का मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा करने में सक्षम होगी उसी के लिए वैश्य समाज तन मन और धन से चलेगा। सभा को वैश्य समाज के प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद मद्धेशिया प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश कुमार मद्धेशिया चेयरमैन बिल्थरा रोड तथा प्रांतीय महामंत्री गिरीश मद्धेशिया व महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर सरिता गुप्ता शीला, अन्नू गुप्ता तथा पूर्व चेयरमैन गुलाब चंद गुप्ता, लक्ष्मण मद्धेशिया मधुबन चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मद्धेशिया, अमिला चेयरमैन प्रतिनिधि अजय कुमार मद्धेशिया तथा रुद्रपुर के पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद गुप्ता ने संबोधित किया। इस अवसर कार्यक्रम में महाराजगंज सिद्धार्थनगर बलिया गाजीपुर आजमगढ़ कुशीनगर देवरिया समेत दर्जनों जनपदों से प्रतिनिधि आए हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष तथा रथयात्रा के मुख्य नायक मनीष कुमार मद्धेशिया ने कहा कि रथयात्रा से समग्र समाज में अभूतपूर्व जागृति उत्पन्न हुई है। समग्र समाज संत गणिनाथ जी महाराज के आदर्शों को जीवन में उतारने के साथ राजनीतिक परिवेश में भी अपनी उपस्थिति व सहभागिता निभाने के लिए आतुर व तत्पर है। कार्यक्रम के अंत में वैश्य सभा के राष्ट्रीय संरक्षक तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने समग्र आयोजक गण एवं उपस्थित जनों को अपने आशीर्वाद से अभिसि चित करते हुए कहा कि यह रथ यात्रा का कार्यक्रम सचमुच ही समाज के उन्नयन के लिए एक प्रेरणादायक रहा है, जो संगठन विगत 117 वर्षों में कार्य नहीं किया। उस कार्य को युवाओं ने अपनी ऊर्जा और संगठन की मजबूती को लेकर आज साकार कर दिया। निश्चित रूप से आगामी चुनाव में इस रथयात्रा का लाभ अवश्य मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में चेतना रथ के संचालन में विशेष भूमिका निभाने के लिए युवा संगठन की प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया तथा कोषाध्यक्ष नवल मद्धेशिया, हेमराज मद्धेशिया, दिलीप मद्धेशिया, संजय मद्धेशिया, अखिलेश मद्धेशिया, रोशन मद्धेशिया, गौरव मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया तथा राष्ट्रीय युवा चेयरमैन उमेश मद्धेशिया के विशेष योगदान के लिए समाज के लोगों ने सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *