अपना जिला

मोख्तार अंसारी के नाम पर बोले सपा लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नो कमेंट, नो कमेंट

मऊ। उत्तर-प्रदेश की सियासत इन दिनों गर्म है, विपक्षी सूबे की सरकार में कमियां गिनाने में तो कोई कोर कसर तो नहीं छोड़ रहे लेकिन जब उनसे कोई सवाल उनके दल को लेकर किया जा रहा है तो कन्नी काटते हुए नो कमेंट, नो कमेंट कर बचते नजर आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही हुआ मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मऊ जिले के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी आओ चले बूथ के पास चौपाल करें कार्यक्रम के तहत् कार्यकर्ताओं को 2022 में सपा सरकार बनाने के गुण बताने आए थे। कार्यक्रम के पूर्व वे जनपद के पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान श्री तिवारी ने सूबे में भाजपा की साढ़े चार साल की सरकार को जुमला बताया तथा जमकर कोसा। जब उनसे मीडिया ने मऊ के सदर विधायक मोख्तार अंसारी को लेकर सवाल किया तो वह बचते नजर आए और कहे नो कमेंट, नो कमेंट और सरकार की जमकर आलोचना करने लगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सभी वर्गों का शोषण हुआ है और जनता मन बना चुकी है 2022 में अखिलेश यादव को पुन: यूपी का मुख्यमंत्री बनाने के लिए। ताकि 2017 से प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों को गति मिल सके। श्री तिवारी पत्रकारों के सवाल पर भले ही कन्नी काट बात घुमा दिए लेकिन उन्हें तो यह बताना ही पड़ेगा कि मोख्तार अंसारी के भाई और भतीजे जब समाजवादी पार्टी की साइकिल की सवारी अखिलेश यादव की अगुवाई में कर लिए हैं तो उनका मोख्तार कनेक्शन क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *