अपना जिला

मऊ में बाइक के धक्के से बुजुर्ग की मौत

मऊ। मधुबन थाना अंतर्गत सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार निवासी हरिश्चंद्र राजभर 62 वर्ष की बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को आनन-फानन में अस्पताल लेजाया गया जहा जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
बताते चले की नित्य की भांति अपने घर से भोजन कर सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार निवासी हरिश्चंद्र राजभर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत की झोपड़ी पर सोने के लिए निकले। वे अभी खेत पंहुचे ही नहीं थे कि घोसी-मधुबन मार्ग पर तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवकों ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं छटपटाने लगे। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, उनकी हालत नाजुक चिकित्सक ने रेफरल कर दिया। परिजन अस्पताल ले जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पाकर मौके पर मधुबन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *