अपना जिला

मधुबन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

( पवन कुमार पाण्डेय )

मधुबन/मऊ । तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव के अध्यक्षता सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । इस दौरान राजस्व, पुलिस, विकास ,आपूर्ति, स्वास्थ्य आदि विभिन्न विभागों से कुल 40 फरयादियों ने न्याय की गुहार लगाई । जहां दो मामलें न्यायालय में विचाराधीन होने के चलतें निस्तारित कर दिया गया । प्रेमभूषण पाण्डेय खीरीकोठा ने मधुबन स्टेट बैंक के सामने चक मार्ग पर अतिक्रमण कर स्थाई निर्माण किए जाने की शिकायत किए जानें के बाद उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने तहसीलदार को चार दिनों में पैमाइश कराते हुए ध्वस्तीकरण की संस्तुति करने का निर्देश दिया । इस मामलें को लेकर अतिक्रमणकारियो में हड़कंप मचा रहा । अध्यक्षता कर रहें सीआरो हंसराज यादव ने पूर्व के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर सीओ अमित कुमार सिंह, तहसीलदार राहुल गुप्ता ,एसडीआई पंकज कुमार सिंह , आपूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव ,चौकी प्रभारी सुरेश यादव आदि रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *