भारतीय भाषाओं में हिन्दी सर्वोपरि : डॉ आरएन मिश्र

रतनपुरा/ मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुड़सुरी के परिसर में हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रविंद्र नाथ मिश्र के अतिरिक्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित थे। हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ निर्मला सिंह ने हिंदी को एक भाषा के रूप में विकसित किए जाने के कालक्रम को विस्तार से बताया। तथा हिंदी के सर्व समावेशी गुणों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही हिंदी विभाग के अन्य प्राध्यापक गण ने भी इस पर विस्तार से छात्र छात्राओं को संबोधित किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रवि जायसवाल ने हिंदी भाषा को व्यापार एवं वाणिज्य की भाषा के रूप में अपनाए जाने हेतु इसकी पुरजोर वकालत की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ रविंद्र नाथ मिश्र ने भारत के सभी भाषाओं में हिंदी को सर्वोपरि बताया । उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलनों में हिंदी भाषा की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग के प्रवक्ता डॉ उर्मिलेश सिंह ने किया।

