DM ने कुपोषण की रोकथाम हेतु जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स प्लान कमेटी की बैठक ली

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में कुपोषण की रोकथाम हेतु जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेन्स प्लान कमेटी का माह सितम्बर की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में ज्वाईंट मजिस्ट्रेट/जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार गौतम द्वारा बताया गया कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने-अपने दायित्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेगें तो निश्चित रूप से कुपोषण को मिटाया जा सकता है तथा जनपद का प्रदेश स्तर पर अच्छे स्थान प्राप्त होगें। जिसकी मानिटरिंग स्वंय माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है। उन्होेने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को जागरूक करना अति आवश्यक है, क्योकि जब महिलाएं गर्भ धारण करती हैं तो उनको किस-किस बिटामिन, दवाएं एवं आयन की आवश्यकता होती है उन्हे पता नहीं चल पाता है, जिसके कारण उनसे जन्मा बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है। उन्होने कहा कि सरकारी विभागों के माध्यम से मेरी वाटिका मेरा गौरव प्रतियोगिता कराया जायेगा तथा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन जिलाधिकारी तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया जायेेगा। प्रतियोगिता में जो भी प्रतिभागी प्रथम, ़द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करेगें उनको पुरस्कृत जिलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट द्वारा बताया गया कि जागरूकता की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली अभियान चलाकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। उन्होने बताया कि समस्त अधिकारी गोद लिए हुए अपने ग्राम स्तर से कुपोषित बच्चों को आगनवाड़ी, आशाओं के माध्यम से चिन्हित कराकर एन0आर0सी0 पर भेजे जहां पर कुपोषित बच्चों को हर प्रकार का खाने-पिने की उचित व्यवस्था की गयी है, जिसके माध्यम से बच्चों को कुपोषित से सुपोषित करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने ने बताया कि दिनंाक 01 से 07 सितम्बर तक पोषण वाटिकमा एवं पौधारोपण का कार्य किया गया। दिनांक 08 से 15 तक सुपोषण के लिये योगा एवं आयुश के महत्व को बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं को बताया जायेगा। दिनांक 16 से 23 तक स्थानीय खाद्य पदार्थ पर जन जागरूकता प्रचार-प्रसार तथा अनुपूरक पोषाहार का वितरण किया जायेगा। दिनांक 24 से 30 सितम्बर 2021 तक सैम/मैन बच्चों का चिन्हांकन एवं पौष्टिक भोजन की जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि इस महा अभियान में किसी भी प्रकार की किसी अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी धनश्याम सागर, जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी डा0 ददन कुमार, सहायक प्रभारी निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमा शंकर वर्मा, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी रितेश बिन्दल, जिला सूचना अधिकारी डा0 धनपाल सिंह सहित अधिकारी उपस्थित रहें।
