अपना जिला

समाजवादियों ने ली शपथ एक एक बूथ मजबूत कर, जीतेंगे 2022

मऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में जिला इकाई की मासिक बैठक हुई जिसमें सभी वक्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बयाएँगे।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर संगठन को प्रभावी बनाने के लिए प्रयासरत है और इसी कड़ी मके मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी चुनाव में जिले का प्रत्येक बूथ जीत कर प्रदेश में सरकार बनानी है।बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि इस बार भाजपा चुनाव में धांधली कर के जितना चाहती है जिसे हम उनके मंसूबों को कामयाब नही होने देंगे चाहे इसके लिए जितनी भी कुर्बानी देनी पड़े।इसी क्रम में पूर्व एम एल सी राम जतन राजभर ने कहा कि हम संगठन की सबसे निचली ईकाई बूथ को मजबूत करके प्रदेश में सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने डॉ रामकृष्ण यादव को ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर माल्यर्पण कर स्वागत किया।समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हो कर बसपा नेता रणवीरपुर ग्राम सभा के प्रधान राम नाथ यादव(प्रबंधक पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज रणवीरपुर मऊ)एवं अनिल कुमार यादव(प्रबंध धर्मदेव इंटर कॉलेज हाजीपुर घोसी मऊ) ने समाजवादी पार्टी की सदयता ग्रहण किया। जिसका संचालन जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ने किया । बैठक में मुख्यरूप से राजेन्द्र मिश्रा, गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा नन्हकू राजभर,  रामधनी यादव धीरज राजभर,अखण्ड प्रकाश पाण्डेय राजेन्द्र पाण्डेय संजय सागर, डॉ जय प्रकाश यादव,पूर्व प्रमुख जय प्रकाश कनोजिया, मुरलीधर यादव, दूधनाथ यादव,राजेश यादव,लालचंद्र यादव, अप्पू मौर्य,राम प्रकाश यादव,बन्ने खां,पंकज उपाध्याय, रणधीर सिंह सहित सभी पदाधिकारि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *