उत्तर प्रदेश

धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश की कमान, टीम-6 के साथ कितना कर पाएंगे चमत्कार ?

(विजय कुमार गुप्ता)

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव- 2022 को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने
चुनाव प्रभारी और सह-चुनाव प्रभारियों की टीम का बुधवार को ऐलान कर दिया।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा 7 सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 6 संगठन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

सह प्रभारियों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और सांसद विवेक ठाकुर शामिल हैं।

यूपी चुनाव प्रभारी

धर्मेंद्र प्रधान- केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री

ये हैं सह-प्रभारी

अनुराग ठाकुर केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री
अर्जुनराम मेघवाल केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री
शोभा करंदलाजे केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री
अन्नपूर्णा देवी केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री
सरोज पांडेय राज्यसभा सांसद
विवेक ठाकुर राज्यसभा सांसद
कैप्टन अभिमन्यु पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार

यूपी के 6 संगठन प्रभारियों में ये शामिल

संजय भाटिया, सांसद लोकसभा पश्चिम यूपी
संजीव चौरसिया, विधायक बिहार ब्रज क्षेत्र
वाई सत्या कुमार, राष्ट्रीय मंत्री अवध
सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष कानपुर
अरविंद मेनन, राष्ट्रीय मंत्री गोरखपुर
सुनील ओझा, सह-प्रभारी यूपी काशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *