शांति भंग की आशंका में कुल 08 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा दिनांक 07.09.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान, थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा मो0 जलील निवासी तैयबपुर थाना चिरैयाकोट, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा शंकर गुप्ता निवासी व थाना दोहरीघाट, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा सुनील राजभर निवासी जहनियापुर व हेमंत कुमार निवासी सोनराइच थाना कोपागंज, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा घनश्याम निवासी ख्वाजाजहांपुर व रोहित निवासी सहादतपुरा थाना कोतवाली, थाना मधुबन पुलिस द्वारा रामभवन व लालचंद निवासीगण भंवरापुर थाना मधुबन एवं थाना घोसी पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त बृजभान निवासी मिर्जाजमालपुर थाना घोसी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
