पुण्य स्मरण

हिंदुत्व के महानायक, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैध नाथ की 07वीं पुण्यतिथि पर दीप प्रज्वलित

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने हिंदुत्व के महानायक अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैध नाथ जी की सातवीं पुण्यतिथि पर अपने भीटी हनुमान नगर स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत अवैध नाथ जी का जीवन सादगी से भरा था वह संत परंपरा के महान नायक थे उन्होंने हिंदुत्व की अलख जगा कर हिंदू जनमानस को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया वह राम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता थे उनके द्वारा हिंदुत्व की आन बान शान की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि पूज्य महंत जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया उनका जीवन दीन दुखियों सेवा में समर्पित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *