03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा आज दिनांक 04.09.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 181/21 धारा 419,420,467, 468,471 भादवि में वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार यादव पुत्र सुक्कूल यादव निवासी कोरौली उसरा थाना दोहरीघाट व मु0अ0सं0 231/21 धारा 377 भादवि में वांछित बबलू तिवारी पुत्र गोपाल तिवारी निवासी पाउस थाना दोहरीघाट मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा पिपरीडीह के पास से मु0अ0सं0 427/21 धारा 354 भादवि व 3/7 पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त खुर्शीद पुत्र इरफान निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
