अपना जिला

बाढ़ के पानी से हुए जलजमाव की निकासी नहीं होने से पीड़ितों ने किया प्रदर्शन

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । घाघरा के उफान के कारण तटवर्ती भूभाग पर जल जमाव की समस्या से कुँवरपुरवा, तिघरा, गजियापुर, बरोहा, गोईड़हा सहित भटोला के सभी रास्तों पर पानी जमा होने से आवागमन बाधित है । फसलों में बाढ़ और बारिश के कारण जल जमाव से नष्ट हो रहें है । जिसको लेकर किसान काफी चिंतित हैं। जल जमाव की समस्या के समाधान की मांग के बाद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने से क्षुब्ध पीड़ितों ने ग्राम प्रधान आशा मौर्य के नेतृत्व में प्रदर्शन करतें हुए शासन प्रशासन से समस्या समाधान एवं मुआवजे की मांग किया है। उधर विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री शैलेश कुमार ने कुंवरपुरवा सहित आसपास के गांवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों के समस्या से अवगत हुए ।  कहां कि  बरोहा नदी के बिल्कुल तट पर है जिसका कभी भी पानी के दबाव से कटाव हो सकता है। प्रशासन को समय रहते इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *