सिसोदिया संघ जनपद, मऊ के अध्यक्ष आरपी सिंह व रमाकांत, चन्द्रशेखर, जयवर्धन, लालता बने उपाध्यक्ष

मऊ। सिसोदिया संघ जनपद, मऊ बैठक बाबू प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में संघ की मजबूती पर बल दिया। कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका में बाबू रमेश सिंह व महामंत्री भीष्मदेव सिंह की उपस्थिति थे। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष स्व० लालता सिंह के स्थान पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बाबू राजेंद्र प्रताप सिंह, सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर सिंह (पू० अध्यापक), रमाकांत सिंह, जयवर्धन सिंह ( प्रबंधक बिन्देश्वरी महाविद्यालय), लालता सिंह को तथा संयुक्त सचिव के पद पर चंद्रविजय सिसोदिया उर्फ बबलू सिंह (ग्राम प्रधान बरबोझी), कोषाध्यक्ष के पद पर अरविन्द कुमार सिंह (पप्पू) (पूर्व अध्यक्ष सर्वोदय डिग्री कॉलेज घोसी) को सर्व सम्मति से चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आरपी सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगा। कहा कि संगठन को सभी को साथ लेकर चलना और मजबूती प्रदान करना ही उनका लक्ष्य होगा।
बैठक में सिसोदिया बिरादरी के वरिष्ट जन व सम्भ्रांत व्यक्तियों में सूर्यजीत सिंह (मिंटू), संजय सिंह, इंद्रदेव सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, मुन्ना सिंह, गोपाल सिंह, बबलू सिंह,अभय सिंह, आदर्श सिंह (डायमंड), सोनू सिंह,अतुल सिंह, जयप्रकाश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, उमाशंकर सिंह, रविन्द्र सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, दिव्यांशु सिंह, सविन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह, अनन्त सिंह, संतोष सिंह, अजित सिंह व समस्त सिसोदिया परिवार के लोग उपस्थित रहे।

