शैक्षिक उन्नयन एवं मिशन प्रेरणा विषय पर आयोजित प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण संगोष्ठी

घोसी बी आर सी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह द्वारा शैक्षिक उन्नयन एवं मिशन प्रेरणा विषय पर आयोजित प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण संगोष्ठी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ सन्तोष कुमार सिंह व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज तिवारी ने सहभाग किया। बीएसए एवं लेखाधिकारी ने सँयुक्त रूप से वाग्देवी की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलित कर पारम्परिक रूप से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । स्वागत की औपचारिकताएं पूर्ण की गईं । कुछ विद्यालयों द्वारा शैक्षिक उन्न्ययन व मिशन प्रेरणा सम्बन्धी आकर्षक पी पी टी प्रस्तुती की गई । कार्यक्रम में बीएसए ने कोविड काल के लंबे अंतराल के बाद विद्यालयों में बच्चों के भौतिक रूप से उपस्थिति होने व पठन -पाठन में कोविड प्रोटोकॉल को सुनिश्चत कराने हेतु अपने सुझावों व शासन के निर्देशों से सभी का मार्गदर्शसन किया ।उनके अनुसार गुडवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आज के संक्रमण काल एक बड़ी चुनौती है लेकिन हमें शिक्षकों की क्षमता पर पूरा विश्वास है, वे अपना तत्सम्बन्धित लक्ष्य इन विपरीत परिस्थितियों में भी प्राप्त करने में सफल होंगें । उन्होंने कहा कि इस संक्रमण के काल में विद्यालयी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी । उनके अनुसार शिक्षण प्रकिया एक दीर्घकालिक निवेश की प्रणाली है ,पूर्व के अध्यपक और छात्र की आत्मीयता की विस्तृत ब्यख्या की जिसमें ईर्ष्या के लिए कोई स्थान नहीं होता , बच्चे की भलाई हेतु यानि शैक्षिक उन्नयन हेतु उनके अनुसार अध्यापक निर्णय ले सकता है ,बच्चों को सही दिशा देने की बात की ।उन्होंने अपने बाल्यावस्था शिक्षण काल से जुड़ी स्मृतियों को ताज़ा किया ।अध्यापक समाज का निर्माता होता है ,उनके सम्बोधन विनोदप्रियता भी दर्शनीय थी ।विद्यालयी वातावरण को सुंदर बनाने ,बृक्षारोपण, शिक्षा में नई तकनिकों के प्रयोग पर बल दिया ताकि छात्र विकासोन्मुखी समाज का सहभागी बन सके ।उन्होनो सभी से शैक्षिक उन्नयन हेतु एक लक्ष्य बनाने की भी सलाह दी । उन्होंने पौध बी आर सी पर पौध रोपण भी किया ।
कार्यक्रम में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने भी सम्बन्धित मुद्दों पर मार्गदर्शसन किया व अपने स्तर से यथासम्भव सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । खण्डशिक्षा अधिकारी व बी आर सी परिवार द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथि को स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया साथ ही साथ धन्यबाद ज्ञापन किया गया । कार्यक्रम में मुख्यरूप एस आर जी राकेश कन्नौजीय, अरविंद पाण्डेय, प्रेरणा सारथी रामनाथ, एआरपी दिनेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव,अरविंद आर्य, डॉ रामशिरोमणि बीआरसी परिवार, डॉ रामविलाश भारती, शिक्षक नेता रामप्रभाव सिंह ,शिक्षक नेता रामकेर यादव, प्रमोद पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, विवेक सिंह, भारतभूषण सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप वर्मा, अफाक हुसैन, भूपेंद्र दीक्षित आदि विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका गण आदि उपस्थित थे ।




