अपना जिला

अनियंत्रित बाइक से गिरकर मजदूर की मौत

बिरनो/ गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत दिदोहर निवासी गुड्डू राम पुत्र कांता राम उम्र 40 वर्ष की मंगलवार को गाजीपुर जनपद के डाँडी मोड़ पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गईं।
प्राप्त जानकारी के गुड्डू पुत्र कांता राम निवासी दिदोहर उम्र 40 वर्ष जो पेशे से मजदूरी का कार्य करके अपने परिवार जिनमे उनकी पत्नी और सात पुत्रियां का पालन पोषण करते थे मंगलवार देर शाम को अपने रिश्तेदार के साथ नई बाइक गाड़ी खरीदकर वापस आ रहे थे गाड़ी इनका रिश्तेदार चला रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई जिसमें गाड़ी पर बैठे गुड्डू नीचे आ गिरे और बगल में खड़े जानवरो में जा टकराये जिससे उनको गंम्भीर चोट आई जिसके बाद इलाज के लिए लेजाते समय रास्ते मे उनकी मौत हो गए बिरनो थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि सुबह गांव वालों ने जानकारी दी उस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *