अपना जिला

BJP MLA विजय राजभर के प्रयास से तमसा में बनेगा पीपा पुल, मऊ, बलिया, गाजीपुर के 50 गांव जुड़ेंगे


रतनपुरा/मऊ । रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित तमसा तटवर्ती क्षेत्र के गोदाम घाट पर पीपा पुल के निर्माण की सूचना से लोगों में भारी प्रसन्नता व्याप्त है। लोगों की चिर प्रतिक्षित मांग 3 जनपदों को जोड़ने वाले गोदाम घाट पर पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति भाजपा विधायक विजय राजभर के प्रयास से होने की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, लोगों ने इसके लिए विधायक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जश्न मनाया । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री आत्मप्रकाश पांडेय उर्फ मोनू ने क्षेत्रवासियों को सूचना दी कि तीन जनपदों गाजीपुर, मऊ एवं बलिया के सीमावर्ती 50 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले गोदाम घाट पर पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान कर दी गई है । 2750000 रूपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण होगा और इस निमित्त 30 अगस्त 2021 से 6 सितंबर 2021 तक लोक निर्माण विभाग मऊ द्वारा इस संबंध में टेंडर आमंत्रित किए गए हैं । आजादी के बाद से लेकर आज तक पुल निर्माण के लिए जनता प्रखर रूप से मांग करती रही। परंतु कभी भी उसका सपना साकार नहीं हुआ।

विजय राजभर ( विधायक) आत्मप्रकाश पाण्डेय मोनू

जैसे ही पुल निर्माण की स्वीकृति की खबर क्षेत्र में आई संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों ने व्यापक रूप से अपनी खुशी का इजहार किया और कहा कि पीपा पुल के निर्माण से जहां मऊ बलिया एवं गाजीपुर जनपद के के गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी । वहीं इस क्षेत्र में विकास का प्रकाश भी व्यापक रूप से फैलेगा । मऊ जनपद के दतौङा, मुबारकपुर, बीबीपुर, नगवां, सिधवल, पीपरसाथ,ठैंचा, कोन्हिया, रेता, गाजीपुर जनपद के पाली, सुरवत, महुआरी, अवंरापुर एवं बलिया जनपद के सरायभारती, मङई हनुमान स्थान, चिरकिटहां ,मुस्तफाबाद समेत अन्य सीमावर्ती ग्राम पंचायत इस पीपा पुल के निर्माण से लाभान्वित होंगी। पुल के अभाव में लोग नाव से पार कर अपनी दूरी तय करते थे, और जिनको अपने साधन से जाना होता था ,वो लगभग 10 किलोमीटर दूरी अधिक तय करके पहुंचते थे। सबसे परेशानी तो तब होती थी ,जबकि बाढ के समय ठैंचा चट्टी से पाली प्राचीन मंदिर तक मात्र पानी ही पानी दिखाई देता था । और तीनों जनपदों के सीमावर्ती गांव का आपसी संपर्क भंग हो जाता था । रतनपुरा विकासखंड के ठैंचा ग्राम पंचायत का रेता पुरवा जो नदी के उस पार स्थित है, वहां के लोगों को अपने मूल ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक तक आने के लिए नाव का ही सहारा लेना पड़ता था। परंतु इस पुल के निर्माण से लोगों की बहुत बड़ी समस्या दूर हो जाएगी । पुल निर्माण की स्वीकृति पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती सरिता राजभर, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भगवानदास गुप्त, जिला महामंत्री रामाश्रय ब्लॉक ,प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू,शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री अनिल कुमार वर्मा, पाली ग्राम पंचायत निवासी समाज सेवी सुरेंद्र नाथ गुप्त, प्रेम शंकर पांडेय, सुरेश पांडेय, ग्राम प्रधान पीपरसाथ श्रीमती यशोदा देवी,ग्राम प्रधान लसरा श्रीमती गिरिजा देवी, ग्राम प्रधान बीबीपुर सुरेश राजभर, प्रधान नगवां रामप्रवेश,ग्राम प्रधान कोन्हियां, अशोक राजभर, ग्राम प्रधान रतनपुरा जय किशोर गुप्ता, ग्राम पंचायत पंचायत दतौङा पारसनाथ यादव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव उर्फ राजू लाल, ग्राम प्रधान ठैंचा सुभाष राजभर जो रेता पूरवे के ही निवासी हैं, सरायभारती निवासी हरिनिवास पाण्डेय सभी ने पीपा पुल निर्माण की स्वीकृति के लिए विधायक के अथक प्रयास को काफी सराहनीय एवं क्षेत्र के विकास में एक नई कड़ी बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *