अपना जिला

मऊ के न्यूरो फिजीशियन डा. अबु जफर अंसारी के सिटी न्यूरोलॉजी सेंटर का वाराणसी में उद्घाटन

वाराणसी। मऊ जनपद के निवासी व वाराणसी के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन डॉ. अबु ज़फ़र अंसारी का खजूरी मकबूल आलम रोड, निकट शुभम हॉस्पिटल वाराणसी स्थित अस्पताल सिटी न्यूरोलॉजी सेंटर का उद्घाटन रविवार को अपर आयकर आयुक्त वाराणसी लियाकत अली Aafaqui वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ शुभम हॉस्पिटल वाराणसी डॉक्टर के.पी. सिंह के द्वारा किया गया। समारोह के विशिष्ट अतिथि मुफ्ती-ए-शहर अब्दुल बातिन नोमानी व प्रोफेसर सय्यद काधर साहब थे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अबु जफर अंसारी एक प्रसिद्ध डॉक्टर के साथ साथ एक बहुत ही नेकदिल इंसान भी हैं। डॉक्टर अंसारी का नाम न्यूरो चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम है। उद्घाटन समारोह में डॉक्टर अंसारी के परिवार/मित्रों के साथ साथ वाराणसी और मऊ के करीबी लोग शामिल हुए। ज्ञात हो कि डॉक्टर अंसारी मऊ के मोहल्ला प्यारे पूरा के मूल निवासी हैं जो हम सब मऊ वासियों के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। अंत मे डॉक्टर अबु जफर अंसारी ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त अतिथियों का धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर डॉ. अबू ज़फ़र अंसारी के पिता अबुजर अंसारी, ओवैस तरफदार, मंज़र मेडिकल, अफ़ज़ल राना, मुस्तफा चमन, सलमान गृहस्थ, गुड्डू राजधानी व बनारस से BHU के प्रोफेसर मोहम्मद कासिम साहब, अब्दुर्रहमान, रेयाज अहमद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *