उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों की कई समस्याओं का हुआ समाधान

मऊ। उद्योग बंधु की बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड के मंडलीय सदस्य उमाशंकर ओमर द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष 21 विभिन्न समस्याओं को रखा गया। जिसमें से प्रमुख समस्या शहीदी मार्ग के बीचो-बीच विद्युत विभाग के खंभे अवस्थित है, जिसकी वजह से आवागमन में भारी कठिनाई उत्पन्न हो रही थी। जिलाधिकारी ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के मंडलीय सदस्य द्वारा उठाए गए समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैठक में ही तत्काल अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को निर्देशित किया कि वे तत्काल सईद मार्ग के बीचो बीच खड़े विद्युत खंभे को हटवाये। यही नहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत विभाग में खंभों को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारी नेता उमाशंकर ओमर द्वारा बताया गया कि नदवासराय में जिलाधिकारी के निर्देश पर वहां की जर्जर सड़क की मरम्मत करा दी गई है । परंतु सड़क की दोनों तरफ नाली न होने की वजह से कस्बा का पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे वहां की सड़क खराब हो रही है । जिसका तत्काल समाधान कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए। व्यापारी कल्याण बोर्ड के मंडलीय सदस्य उमाशंकर ओमर ने उनके द्वारा व्यापारिक समस्याओं को उठाए जाने तथा उसका तत्काल समाधान किए जाने पर उन्होंने जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को बधाई दी है।

