मऊ में हेमन्त, बलिया में अश्विनी, आजमगढ़ में निखिल व लालगंज से नीरज बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने गुरुवार को गोरखपुर क्षेत्र के 9 जनपदों के भाजयुमो के जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मऊ जनपद से हेमन्त राय, बलिया से अश्वनी सिंह लिटिल, आजमगढ़ से निखिल राय, लालगंज(आजमगढ़) से नीरज तिवारी गोरखपुर महानगर से सत्यार्थ मिश्रा, महाराजगंज से अभिषेक मिश्रा, कुशीनगर से देवेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थनगर से गौरव मिश्रा व देवरिया से प्रवीण प्रताप मल्ल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। वहीं वाराणसी क्षेत्र के गाजीपुर जनपद से विश्व प्रकाश अकेला का भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं को सौंपे गए नए पद पर नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के जनपदों में मनोनयन पर हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। लोग अपने-अपने जनपद में जिलाध्यक्ष को बधाई दे रहे हैं।

भाजयुमो के मऊ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अनिल यादव जयनील ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हेमंत राय को बधाई देते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व पार्टी ने युवामोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया था, युवा मोर्चा का कार्यकाल आज पूर्ण हुआ,
जिससे भी जितना नेह-स्नेह सहयोग मिला, उन सभी सज्जनों का हृदय से आभार, आज पार्टी के दिए दायित्व और कार्यकाल के पूर्ण होने होने पर शीर्षनेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं हमारे सुख-दुख में संबल के रूप में खड़े रहने वाले स्नेही जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।







