साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि विस्तार अगले आदेश तक निम्नवत् किया जायेगा

वाराणसी 24 अगस्त, 2021। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि विस्तार अगले आदेश तक निम्नवत् किया जायेगा।
- 09057 ऊधना-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा।
- 09058 बनारस-ऊधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 05 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा।
- 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा।
- 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 06 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा।
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी





