पुण्य स्मरण

मऊ में भाजपा नेताओं ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन से दुःखी भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गतात्मा की शांति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह का स्वर्गवास होने से न सिर्फ भाजपा को बल्कि पूरे भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। कल्याण सिंह का मुख्यमंत्री काल सुशासन का पर्याय माना जाता है। कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के नीव की सबसे मजबूत इंटो में से एक थे। आज भी उत्तर प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री की चर्चा होती है तो उसमे कल्याण सिंह के नाम की चर्चा सबसे अधिक होती है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे महापुरुषों द्वारा सिंचित वृक्ष को इनसे प्रेरणा लेते हुए मजबूत वटवृक्ष का आकार देंगे।
कल्याण सिंह मां भारती के सच्चे सपूत थे आपका सारा जीवन राष्ट्रवाद को समर्पित रहा।
प्रभु श्री राम में अटूट आस्था होने के कारण आपने मुख्यमंत्री की कुर्सी का परित्याग कर दिया। राष्ट्रवाद और आस्था की कीमत पर आपमें अंश मात्र भी राजनैतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी।
कल्याण सिंह की सरकार बेदाग छवि के साथ चली।
श्रद्धांजलि सभा को विधायक विजय राजभर,क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, बजरंगी सिंह बज्जू, भरत लाल राही, राकेश मिश्र ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर गनेश सिंह,संतोष सिंह,संजय पाण्डेय, आनंद प्रताप सिंह,संगीता द्विवेदी,संजय वर्मा,कृष्ण कांत राय,सुनील यादव,रामप्रवेश राजभर, राकेश तिवारी, मनीष मद्धेशिया,मयंक,पंकज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *