अपना जिला

एक किलो 150 ग्राम गांजा के साथ एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 22.08.2021 को थाना हलधरपुर पुलिस द्वार देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थलईपुर क्रासिंग के पास से जरिये मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त (एचएस न0 81ए) आशुतोष यादव उर्फ सुधीर यादव उर्फ जल्लाद पुत्र गोपाल यादव निवासी जमीन सहरूल्लाह चटिया थाना हलधरपुर जनपद मऊ के कब्जे से 01 किलों 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 253/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया। यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों सहित जनपद जौनपुर में भी अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *