अपना जिला

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण किया

मऊ। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल मऊ के तत्वाधान में शनिवार को नगर के औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारी दीनबंधु व्यास के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। श्री व्यास ने कहा कि वृक्ष हमारे धारा की धरोहर है वृक्ष हमारा जीवन है, इसके रख, रखाव व बचाव के प्रति हम सभी को जिम्मेदारी निभाना चाहिए। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन समय समय पर पर्यावरण को लेकर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रवीण चंद्र मिश्रा, एके सिंह, अजय सिंह फोरमैन, दुर्गा पौधशाला से दुबे जी कमलेश मौर्या, अजय सिंह, मनोज चौहान, विकास हार्डवेयर से एके शर्मा आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *