अपना जिला

जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहीं भाजपा : सतीश चन्द मिश्रा

● ब्राह्मण अनुसूचित जाति मिल कर भाजपा को दिखाएगें प्रदेश से बाहर का रास्ता
(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मधुबन खीरीकोठा में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करतें हुए  बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहां कि भाजपा भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पद चिन्हों पर चलकर ब्राह्मणों व अनुसूचित समाज के साथ दोहरी रणनीति अपनाते हुए लुभाने में जुटी है । भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली लोगों को घर से निकालकर कभी गाड़ी रोककर तो कभी गाड़ी पलटवाकर गोली मारी जा रही है। जो लोग भाजपा के साथ है उनके बारे में ऐसा कुछ सुनने को नहीं मिलता है। आगें उन्होंने कहां की पूजी पतियों और राम के नाम पर मिले पैसे से अब भाजपा चुनाव के समय प्रचार करेगी ।

आगामी चुनाव में ब्राम्हण अनुसूचित पिछड़े व अल्पसंख्यक मिलकर भाजपा को प्रदेश से बाहर भेजने के लिए तैयार बैठे है। प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान सुरक्षा व तरक्की को लेकर बसपा सरकार हमेशा सकारात्मक रणनीति अपनाती रहीं । लेकिन भाजपा परशुराम के वंशजों को डराने व प्रताड़ित करने में जुटी है। तथा समाज को धर्म जाति के नाम पर लड़ा रही । भाजपा कोरोना काल में किसानों पर तीन काले कृषि कानून थोपे है इसका विरोध करते हुए 500 किसानों की मौत हो चुकी है जबकि किसानों के हित में बसपा ने इन कानूनों का विरोध किया है।आगें उन्होंने कहां कि वह अयोध्या गए तो जिस पुजारी ने पूजा कराई उस पर अगले दिन हमला करा दिया गया। भाजपा अयोध्या में विकास का लालीपाप देते हुए समाज को गुमराह कर रहीं है तथा धर्म जाति के नाम पर लोगों को लड़ा रहीं है। भाजपा नेताओं द्वारा दोहरा चरित्र अपनाया जाता है तथा अनुसूचित जाति के लोगों की झोपड़ी में फाइव स्टार होटलों से खाना मंगवा कर खाते हुए उनके हिमायती बनने का ढोंग करतें है। गोष्ठी को मंडल कोऑर्डिनेटर हरीश चंद्र गौतम, सेक्टर प्रभारी इंदल राम, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने सम्बोधित करतें हुए भाजपा सरकार के नीतियों पर प्रहार करतें हुए कहां कि जिस प्रकार सपा में गुंडे माफियाओं का बोलबाला हुआ करता था ठीक ऐसे ही भाजपा सरकार में भष्ट्राचार का बोलबाला है । लेकिन बसपा ऐसे सम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ जनमत संग्रह करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को प्रदेश के कुर्सी से उतारने का कार्य करेगी । इस अवसर पर बसपा नेता एवं पूर्व प्रभारी रमेश तिवारी, अजय साहू, विधान सभा प्रभारी नीलम सिंह कुशवाहा, डा.संजय वर्मा, गौरीशंकर आचार्य, विधान सभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम सहित बसपा नेता रहें । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *