35 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 02 गिरफ्तार

मऊ। जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना कोपागंज पुलिस द्वारा कसारा से प्रदीप राजभर पुत्र रामसरीख राजभर निवासी भरौटी कसारा थाना कोपागंज के कब्जे से 15 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, थाना मधुबन पुलिस द्वारा देवनाथपुर पुलिया के पास से सहावल यादव पुत्र मोती यादव निवासी मखमेलपुर थाना मधुबन के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।




