जिला प्रचारक ने सर्वेश्वरी मुक्तिधाम, बजरंग अखाड़ा पर रोटरी क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण किया

मऊ । सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट स्थित देहलुदास बजरंग अखाडा पर मंगलवार को रोटरी क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। आरएसएस जिला प्रचारक राजीव नयन ने पौधरोपण का आरंभ किया। धाम सहित अखाड़ा की सुंदरीकरण के लिए रोटरी के प्रयासों की सराहना करते हुए स्थल को आधुनिक बनाने पर उन्होंने बल दिया।
रोटरी अध्यक्ष डा. संजय सिंह ने कहा की वर्ष भर तक सर्वेश्वरी मुक्तिधाम सहित देहलुदास बजरंग अखाडा का सुंदरीकरण किया जाएगा. नगर के इस पौराणिक स्थल पर सुविधा और सुरक्षा का विकास किया जाएगा। धाम व्यवस्थापक पुरुषार्थ सिंह ने बताया कि निरंतर चल रहे निर्माण कार्य में जनमानस को जुड़कर सहयोग करने की आवश्यकता है। धाम को पर्यटन के रुप विकसित किया जाएगा। रोटरी सचिव सचिंद्र सिंह ने व्यवस्था के साथ आभार व्यक्त किया। इस अवसर भाजपा नेत्री डा. सीता राय, डा. एचएन सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एडवोकेट अजय सिंह, विजय सिंह, डा. अजय सिंह, डा पीके गुप्ता, आनंद सिंह रैकवार, रमेश राय, शशि सिंह, भगत सिंह, राम अवध मौर्य सहित दर्जनों लोग रहे।




