अपना जिला

मऊ में युवक की लाठी डंडे से पीट-पीटकर निर्मम हत्या

दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

( फतेह बहादुर गुप्त )

रतनपुरा/ मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम पंचायत के चतरिया पुरवे में 20 वर्षीय युवक प्रद्युम्न चौहान की लाठी डंडे और रॉड से पीट-पीटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी गई । यह लोमहर्षक घटना सोमवार की प्रात लगभग 10:00 बजे की है। मृतक की मां सुनीता देवी ने थानाध्यक्ष हलधरपुर के नाम लिखित तहरीर देकर कहा है कि मेरे पुत्र प्रद्युम्न चौहान को मेरे पट्टीदार रामानंद चौहान पुत्र सुकई चौहान ने प्रातः अपने घर पर बुलाया और घर में उदयभान पुत्र सुकई ,गीता पत्नी रामानंद, कंचन चौहान पुत्री रामानंद, युवराज चौहान पुत्र रामानंद ने लाठी-डंडे एवं राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खुद ही 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर अपने घर बुलाया। पुलिस जब गांव में पहुंची तो प्रद्युम्न रामानंद के घर में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था । रामानंद चौहान के घर पुलिस के पहुंचने के बाद ही घटनाक्रम की जानकारी हुई।

पुलिस एवं मृतक के परिवारी जन बेहोश पडे प्रद्युम्न चौहान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचे ।जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ‌।चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद प्रद्युम्न के परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।यह खबर जंगल के आग की तरह फैल गई। चिकित्सालय से थाने तक लोगों की भारी भीड जमी रही। पुलिस ने नामजद मीता एवं कंचन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *