मऊ में गुमटी में मेडिकल हाल, DM के निर्देश पर सील

मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में संयुक्त टीम उप जिलाधिकारी घोसी, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली घोसी व औषधि निरीक्षक जनपद मऊ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी चिकित्सालय परिसर में आस-पास अवैध रूप से संचालित साहेब जी मेडिकल स्टोर संचालन कर्ता बृजेश सोनकर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उक्त अवैध दुकान जो गुमटी में संचालित है बंद पाई गई तकक्रम में संबंधित अवैध दुकान को सील किया गया तथा उक्त गुमटी के बगल में मेंसर्स शशांक मेडिकल स्टोर के नाम से गोमती में संचालित अवैध दुकान जो मौके पर बंद पाई गई को भी सील किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।




