अपना जिला

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP का क्रियान्वयन, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड से 25 लाख तक का ऋण

मऊ। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पी0एम0ई0जी0पी0 का क्रियान्वयन उ0 प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। उक्त योजनान्तर्गत अधिकतम रु0 25.00 लाख तक का ऋण बैंक के माध्यम से उद्यम की स्थापना हेतु प्रदान किया जाता है। योजना में ग्रामीण क्षेत्र के उद्यमियों/बेरोजगारों/आई0 टी0 आई0 प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों/परम्परागत कारीगरों को अपने ही गाॅव में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आन लाईन आवेदन पत्र स्वीकार किया जायेगा। योजनान्तर्गत सामान्य पुरूष अभ्यर्थियों को ’’25‘‘ प्रतिशत एक मुश्त अनुदान/अन्य सभी को महिलायें, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अल्पसंख्यक, विकलाॅग एवं भूतपूर्व सैनिकों को 35 प्रतिशत एक मुश्त अनुदान दिए जाने का प्राविधान है, योजनान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की वित्त पोषित इकाईयों को कार्यरत की दशा में अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान की सुविधा तीन वर्ष तक दिये जाने का भी प्राविधान है। योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन ही अनुमन्य है तथा कोई भी अपना आवेदक www.kviconline.gov.in  की वेबसाइट पर जाकर एजेंसी पर ऑनलाईन कर दें। ऑनलाईन किया गया आवेदन पत्र ही मान्य होगा। ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी के साथ अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय अन्धा मोड़ भीटी मऊ से सम्पर्क भी कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *