अपना जिला

चेयरमैन साहब ईओ साहब एक नजर इधर भी देखिए, यह भी आपका ही वार्ड है

■ सभासद ने लगाया आरोप अध्यक्ष, ईओ दोनों नहीं सुनते हैं

( आनन्द कुमार )

चेयरमैन साहब ईओ साहब एक नजर इधर भी देखिए, यह भी आपका ही वार्ड है आप लोगों की वजह से लोग परेशान हाल हैं और आप लोगों बेफिक्र हैं। आपके नगर पंचायत वलीदपुर की वार्ड नं. 16 की सभासद सुदामी देवी ने अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर वार्ड के विकास के कार्यों में भेदभाव व कार्य न करने का आरोप लगाया है। सभासद सुदामी देवी का कहना है कि 12.13. 2017 से नगर पंचायत के वार्ड वलीदपुर में शपथ के बाद वार्ड में विध्याचल यादव के मकान होते हुए झिनक यादव के मकान होते हुए सूर्यभान यादव के मकान होते हुए माता काली मंदिर  तक मेरे द्वारा सड़क की नापी कराई गई और उसका प्रस्ताव भी डाला गया। फिर बार-बार तीन साल से नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्षा सिर्फ आश्वासन देते आ रहे हैं की टेंडर होने वाला है लेकिन अभी तक तीन साल से ज्यादा का समय बीत गया और कोई टेंडर जारी नही हुआ।

सभासद ने कहा कि परासखाड़ आने जाने के लिए मेन रोड से सिर्फ यही एक मार्ग है जब की बीते 06 माह में 85 से अधिक कार्य का टेंडर हो चुके लेकिन मेरे वार्ड को बार बार अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पर जरूरत है वहा टेंडर नही होता है जहां नही जरूरत है वहा टेंडर किया जाता है। कहा अधिकारियों व अध्यक्ष के इस मनमाने रवैये के वजह से आज जनता त्रस्त और परेशान है। सभासद सुदामी देवी ने कहा कि अधिकारियों नितेश गौरव व चेयरमैन शमीमा अली के इस मनमाने रवैये से जनता कीचड़ भरी सड़क पर आने जाने को मजबूर है।
नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को सभासद द्वारा सड़क बनाने के लिए जिस प्रस्ताव को बार बार दिया जा रहा है और उसे अनदेखी किया जा रहा है रास्ते का फोटो देखकर तो यही प्रतीत होता है कि अध्यक्ष व ईओ जनता की समस्या के प्रति गंभीर नहीं और हठधर्मी बने हुए हैं।

सभासद सुदामी देवी

वार्ड सहित आम नागरिक जिनका इस सड़क से आना जाना है ने इस रास्ते को तत्काल बनवाने का मांग किया है। जिसमें प्रमुख रूप से रामचेत यादव, रामजन्म यादव, रामनयन यादव, रामसकल यादव, रामनगीना यादव, गौतम यादव, रामाधार यादव, हरेंदर यादव, रमेश यादव, रामानंद, कामता यादव, संजय यादव, आदित्य, पंकज, शेसनाथ, संदीप, राजू, गुड्डू, आशीष नागेंद्र, गणपत, रोहित, शिवपाल, ज्वाला, मोनू, सोनू, मनोज, कमलेश, दिवाकर, दिनकर, अनिल, अरविंद, विनोद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *