विधानसभा मधुबन से नीलम सिंह कुशवाहा को बसपा ने प्रभारी प्रत्याशी घोषित कर चुनावी विगुल फुंका

■ मुख्य क्वाडिनेटर आजमगढ़ मण्डल समसुद्दीन ने किया घोषणा
( पवन कुमार पाण्डेय )
मधुबन । स्थानीय तहसील क्षेत्र के दरगाह में पूर्वांचल का एकलौता प्रभारी प्रत्याशी नीलम सिंह कुशवाहा को घोषित कर बसपा ने विधान सभा 2022 के चुनाव की विगुल फुंक दिया है। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करतें हुए मुख्य क्वाडिनेटर आजमगढ़ मण्डल समसुद्दीन ने कहां कि बसपा शासन काल में गुंडे माफियाओं की जगह सलाखों के पीछे हुआ करता था या प्रदेश से बाहर लेकिन 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला सर चढ़ कर बोलने लगा । किसान ,व्यापारी, मजदूर ,छात्र सभी परेशान रहें । अखिलेश सरकार ने किसान कर्ज माफी, मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण, बेरोजगारो को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन विफल रहें । 2017 के विधान चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की कमान संभाली लेकिन इसने सम्प्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने के साथ ही इस सरकार में विकास फाइलों तक सिमट कर रह गया । भाजपा ने धर्म जाति के नाम पर आम आदमी को बांटने का काम किया । बसपा सरकार जनहित की सरकार हुआ करता था । तथा सर्व समाज के हितों की सुरक्षा थी । सपा भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है । इनसे सावधान रहने की जरूरत है । आगें उन्होंने मधुबन विधान सभा से नीलम सिंह कुशवाहा को प्रभारी प्रत्याशी घोषित करतें हुए बसपा कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंका।

क्वाडिनेटर हरिशचंद्र, इन्दल राम,विनोद चौहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए विस्तृत प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रत्याशी नीलम सिंह कुशवाहा ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करतें कर बहन मायावती के हाथों को मजबूत करनें की अपील की । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राजू,पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय ,डा. संजय वर्मा, गौरी शंकर आचार्य, रोहित कुमार गौतम, संदीप कुमार, फैजाबाद आलम,संजय मौर्य, अशफाक, जंगबहादुर मौर्य, विक्रमा राम,अजय साहू आदि रहें । कार्यक्रम का संचालन विधान सभा अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने किया ।

