अपना जिला

समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव का मऊ आगमन पर युवाओं ने किया स्वागत्

मऊ। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव का जनपद आगमन (गोरखपुर-मऊ बार्डर) पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पाण्डेय ने माल्यर्पण कर स्मृति चिन्ह के रूप में महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेट कर व समाजवादी साफा पहना कर सैकड़ो साथियों के साथ स्वागत किया।
दोहरीघाट से मऊ आगमन पर दर्जनों जगह समाजवादी छात्र सभा मऊ के पदाधिकारीयो ने माल्यर्पण करके स्वागत किया।
दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि छात्रों-नवजवानो इस सरकार में उत्पीड़न हुआ है वर्तमान सरकार संवेदनहीन है इन्हें किसी की परवाह नहीं है।
छात्र नवजवानों के साथ हर वर्ग का उत्पीड़न किया है इस सरकार ने। सरकारे आती जाती है अधिकारी नैतिकता के आधार पर कार्य करे। छात्र नवजवानो का उत्पीड़न बर्दाश्त नही होगा भ्रष्ट अधिकारीयो पर कार्यवाही होगी।
स्वागतकर्ता में प्रमुख रूप से फ्रंटल संगठन के छात्र सभा जिलाध्यक्ष एड. दिलीप कुमार पाण्डेय, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष धीरज राजभर,युथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शहनवाज आलम,छात्र सभा पूर्व प्रदेश सचिव खुशहाल सिंह,लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव,शशिराज यादव,छात्र सभा जिला महासचिव अखिलेश भारती, सूर्यमणि भारती,मुलायम यादव बागी,फैयाज अहमद,अबु नासिर,श्रवण यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष घोसी,राणा प्रताप,आजम खान,रवि वर्मा नगर अध्यक्ष कोपागंज छात्र सभा,मयंक यादव,मुलायम यादव,प्रिंस कन्नौजिया,बलवंत,अभिषेक कुमार आदि समाजवादी साथी उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *