जुआ खेलते 04 गिरफ्तार, कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 2800 रुपये बराम

मऊ। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 09.08.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर रोडवेज स्टैंड के पास से सोनू गौड़ पुत्र रामजीत, हरिश्चंद पुत्र रामकृष्ण, राकेश पुत्र बसंत निवासीगण सहादतपुरा, राकेश गुप्ता पुत्र गुलाब निवासी मुंशीपुरा थाना कोतवाली मऊ के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 2800 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 308/21 धारा 13 जुंआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
