BJP नेता ने बिजली चेकिंग के नाम पर JE द्वारा की जा रही धन उगाही की शिकायत ऊर्जा मंत्री से की

मऊ। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुजीत कुमार सिंह ने मिर्जाहादीपुरा कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता राजकुमार यादव द्वारा उपभोक्ताओं से बिजली चेकिंग के नाम पर की जा रही धन उगाही की उच्च स्तरीय जांच एवं कार्यवाही के लिए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से दिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि मिर्जाहादीपुरा विद्युत सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता राजकुमार यादव उपभोक्ताओं के साथ बिजली चेकिंग के नाम पर अभद्रता करता है अवैध धन उगाही करके सरकार की छवि को खराब करने का उसके द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। अवर अभियंता के दुर्व्यवहार के बाबत बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता खंड प्रथम को फोन पर अवगत कराया गया उनके चेतावनी के बावजूद अवर अभियंता राजकुमार यादव अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। उनके इस तरह के आचरण से आम जनता और सरकार की छवि पर गलत प्रभाव पड़ रहा है उन्होंने अवर अभियंता के अवैध वसूली विद्युत चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।
