राष्ट्र कल्याणार्थ जायसवाल समाज वार्षिक पूजन संपन्न

मऊ। राष्ट्र, धर्म, समाज कल्याण निमित्त समिति जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा वार्षिक स्रावणी पूजन आयोजित कर सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। जनपद के सभी नगरों से उपस्थित समाज के लोगों द्वारा पार्थिव शिवलिंग बनाकर वैदिक विद्वानों की देखरेख में भव्य रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इसके साथ ही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय जायसवाल सहित विभिन्न प्रतिभाओं का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंचायती राज ग्राम प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहाकि समाज के कल्याण निमित्त संगठन समर्पित है। संगठन का मुख्य ध्येय राष्ट्रहित सर्वोपरि ही हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि समाज के उपेक्षित व जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने वाले इस संगठन के माध्यम से राष्ट्रसेवा का महायज्ञ आगे भी जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जायसवाल ने इस अवसर पर समाज द्वारा किए गए कार्यक्रमों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए आगामी रूपरेखा सुनिश्चित किया। उन्होंने कहाकि समाज के सभी लोगों के द्वारा प्राप्त सहयोग के माध्यम से राष्ट्रसेवा का कार्य सुनिश्चित हो पाता है। इसके लिए जनपद भर से आए सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।

जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर रुद्राभिषेक पूजन के बाद प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित की गई। वैदिक विद्वान गणपति महाराज के आचार्यत्व में पवित्र पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से लोगों ने रुद्राभिषेक पूजन के माध्यम से जन कल्याण हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ एके रंजन, जनरल सर्जन डॉक्टर आनंद जायसवाल, डॉ प्रगति जायसवाल, डॉ शालिनी मनीषा, सुधीर जायसवाल, विनय जायसवाल, अजय जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, बृजेश जायसवाल, संजय जायसवाल, दीपक, सन्तोष, प्रदीप, उमेश जायसवाल इत्यादि का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से लालबहादुर जायसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, हंसराज प्रसाद जायसवाल, सुनील जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, ममता जायसवाल प्रदीप जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, पीयूष जायसवाल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन महामंत्री श्रीराम जायसवाल ने किया।

ओलंपिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा का हुआ सम्मान
ओलंपिक के दौरान भाला फेंक प्रतियोगिता में भारतीय सेना के जवान नीरज चोपड़ा द्वारा विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत के लिए 8 वर्षों बाद पहला गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा का जायसवाल समाज सेवा समिति के कार्यक्रम में सम्मान किया गया। मंच पर नीरज चोपड़ा के चित्र लगाकर लोगों द्वारा माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने देर तक खड़े होकर ताली बजाते हुए नीरज चोपड़ा का सम्मान किया।



