अपना जिला

सरकारी जमीन पर कब्जा करा रहे प्रधान का चालन, SDM आशुतोष राय की बड़ी कार्यवाही

मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कोतवाली क्षेत्र के सरकंडा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करवाने को लेकर पुलिस ने पकड़कर चालान किया है।
कोतवाली क्षेत्र के सरकंडा गांव में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के ही नेसार पुत्र अब्दुल जो ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करा रहे थे, इसकी सूचना किसी ने लेखपाल और कानूनगो को दिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल सर्वेश कुमार ने हो रहे अवैध निर्माण के बारे में जानकारी लिया तो प्रधान ने सही जवाब नही दिया।उसको लेकर लेखपाल ने इसकी सूचना उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना आशुतोष कुमार राय को दिया। उप जिलाधिकारी ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान लालजी कुमार रफीक पुत्र इकराम समसुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन को मौके से पकड़ कर संबंधित धारा में चालान कर दिया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बाबत उप जिला अधिकारी आशुतोष कुमार राय ने बताया कि प्रधान द्वारा गलत तरीके से ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण करा रहे थे, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *